यमुनानगर। सरोजनी काॅलोनी में चोरों ने सूने घर से नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। गांधीनगर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। अश्वनी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11 फरवरी को घर पर ताला लगा कर परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था। वह 28 फरवरी को लौटे तो घर का ताला टूटा था और अंदर से सामान बिखरा पड़ा था। घर से 32 हजार रूपये, चांदी के 20 सिक्के, दो जोड़ी पाजेब, एक चेन, दो कंबल व अन्य सामान गायब मिला। संवाद