फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर व दुकान से नकदी व लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने अलग-अलग स्थान पर घर व दुकान को निशाना बनाकर हजारों रुपए की नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

लक्ष्मी नगर निवासी वृति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति बीमार है। वह कुरुक्षेत्र अस्पताल में भर्ती है। 19 जनवरी को वह अपने पति को लेकर अस्पताल में गई थी। जब वह देर शाम वापस लौटी तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से गैस सिलिंडर, एलईडी, स्पीकर, एक जोड़ी पायल व अन्य सामान गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कल्याण नगर निवासी अमन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बूडि़या में दुकान है। वह शाम चार बजे दुकान से किसी काम से बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो उसने देखा कि गल्ले में राखी 25 हजार की नकदी गायब है। सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर एक व्यक्ति गल्ले से पैसे चोरी करता हुआ मिला। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें