फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एक्टिवा की डिग्गी से नकदी व दस्तावेज चोरी

Sun, 05 Oct 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के मॉडल टाउन स्थित त्रिकोना पार्क के पास चोरों ने एक्टिवा की डिग्गी तोड़कर 27 हजार रुपये की नकदी, दस्तावेज व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


शहर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी तनु ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर मॉडल टाउन स्थित त्रिकोना पार्क के पास किसी काम से गई थी। इस दौरान वह एक्टिवा को सड़क किनारे खड़ी करके अपने काम से चली गई। काम निपटा कर जब वह वापस लौटी तो एक्टिवा की डिग्गी खुली पड़ी थी। अंदर से नकदी व अन्य सामान गायब था। जांच करने पर तनु ने बताया कि चोरों ने एक्टिवा की डिग्गी तोड़कर अंदर से 27 हजार रुपये, तीन आधार कार्ड, पैन कार्ड, डीएल, बैंक पासबुक व डेबिट कार्ड और मोबाइल चार्जर चोरी कर लिया। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन





-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें