फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विधायक के सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने का मामला दर्ज

Sun, 19 May 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा की फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्विटर अकाउंट हैक करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्विटर अकाउंट बनाए हुए थे। मगर उन्होंने यह सभी अकाउंट काफी दिन पहले बंद कर दिए थे। अज्ञात व्यक्ति ने उसके सोशल मीडिया के अकाउंट हैक कर समाज के एक वर्ग के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर उनकी प्रतिष्ठा को खराब करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, यमुनानगर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें