फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंचायती भूमि पर डा. आंबेडकर की रखी प्रतिमा, विवाद में छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। सदर जगाधरी के खारवन गांव में पंचायती जमीन पर बाबा साहेब डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा रखने से विवाद हो गया। दूसरे पक्ष ने रोकने का प्रयास किया तो तनाव बढ़ गया। सूचना पर पहुंची सदर जगाधरी थाना पुलिस ने बीडीपीओ सचेत मित्तल की शिकायत पर आरोपी कंवरपाल, बीरबल, संतू, प्रवीण, विनोद, मोहित, बलबीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बीडीपीओ सचेत मित्तल ने शिकायत में बताया कि खारवन गांव में स्कूल के सामने लगभग तीन कनाल खाली भूमि है। यहां कभी जोहड़ था। यह भूमि पंचायती है। गांव के कुछ लोगों ने इस भूमि पर रविवार को डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा रख दी। इसके बाद कुछ माैजिज लोगों ने उनको रोकने का प्रयास किया, जिससे विवाद बढ़ गया। आरोप है कि मूर्ति पंचायती भूमि पर प्रतिमा रखकर शांति भंग करने का प्रयास किया गया है। बीडीपीओ का आराेप है कि इन लोगों के इस कार्य से गांव में तनाव हाे सकता था। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शिकायत के आधार पर छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें