फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: केमिकल फैक्ट्री के संचालक पर केस दर्ज

Thu, 18 Jul 2024 07:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। खुंडेवाला गांव में अवैध रूप से चल रही गणेश लुब्रिकेंट ऑयल फैक्ट्री में आग लगने के बाद पुलिस ने अब इसके संचालक गौतम गर्ग पर केस दर्ज किया है। थाना छप्पर पुलिस ने एएसआई जगदीप सिंह की शिकायत पर ये केस दर्ज किया है। ये कार्रवाई दमकल विभाग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बिना एनओसी लिए केमिकल प्लांट चलाने के आरोप में की गई है। अमर उजाला में इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारी हरकत में आए। पुलिस ने आग लगने की घटना के दिन ही फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया था लेकिन पुलिस अभी तक डीवीआर की रिकॉर्डिंग को देख ही नहीं पाई है। जिससे आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जगदीप सिंह ने शिकायत में बताया कि गणेश केेमिकल फैक्ट्री के पास एनओसी नहीं थी और न ही यहां पर फायर सेफ्टी के इंतजाम थे। आबादी के बीच में चल रही इस फैक्ट्री की वजह से लोगों की जान जोखिम में आई। पर्याप्त इंतजाम न होने से प्लांट में आग लगी और लोगों की जान का खतरा पैदा हो गया। जिस दिन केमिकल में आग लगी उस दिन लोग अपने घरों को छोड़कर वहां से दूर चले गए थे। केमिकल से भरे ड्रम विस्फोट के बाद हवा में उड़ रहे थे। यहां तक की धमाकों की आवाज से कुछ घरों की खिड़कियों पर लगे कांच भी टूट गए थे। साथ ही पास में ही खेती करने वाले किसान जगजीत सिंह की धान, गन्ने व पॉपुलर की फसल खराब हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि यह फैक्ट्री करीब डेढ़ साल पहले ही शुरू हुई थी। लोगों को बताया गया था कि यह फार्म हाउस है। जबकि अंदर गुपचुप तरीके से केमिकल बनाने का काम हो रहा था। फैक्ट्री के अंदर लुब्रिकेट, रबर, पेंट, मशीनरी आयल, लुब्रिकेंट ऑयल, स्टेयरिंग केमिकल तैयार किया जाता है। फैक्ट्री के अंदर न तो आग बुझाने का कोई इंतजाम है और न ही यहां पर पानी आदि की व्यवस्था थी। फैक्ट्री की दीवारें काफी ऊंची थी। बाहर का गेट हमेशा बंद रहता था। दमकल विभाग भी इस फैक्ट्री को बंद करने के लिए डीसी व मुख्यालय को लिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें