फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्जी वसीयत तैयार करने के आरोप में केस

Wed, 16 Oct 2024 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थापर कॉलोनी निवासी स्वर्गीय केएल सहगल की फर्जी वसीयत तैयार करने के आरोप में शहर पुलिस ने कॉलोनी के ही व्यक्ति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी का मृतक केएल सहगल की रिश्तेदार प्रोमिला सहगल के साथ सिविल कोर्ट में केस चल रहा था। जहां से आरोपी का दावा खारिज हो गया। अब शहर थाना पुलिस ने प्रोमिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में थापर कॉलोनी निवासी प्रोमिला ने बताया कि उसने आरोपी के विरुद्ध स्वर्गीय केएल सहगल की फर्जी वसीयत पेश करने के संबंध में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की, क्योंकि इस संबंध में सिविल मुकद्दमा कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट में आरोपी का दावा खारिज हो गया, क्योंकि उसने जो वसीयत पेश की वह संदिग्ध थी। कोर्ट ने उस वसीयत को नहीं माना। बाद में आरोपी ने इस फैसले के विरुद्ध एडीजे कोर्ट में अपील की। जहां पर उनका दावा खारिज हो गया। अब इस केस से संबंधित कोई भी अपील कोर्ट में विचाराधीन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें