फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा के युवा जिलाध्यक्ष के भाई पर लूट का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कार सवार तीन लोगों ने कार से जा रहे युवकों से मारपीट कर 1.20 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित युवकों ने आरोप जेजेपी के युवा जिलाध्यक्ष रॉकी सांगवान के भाई और उसके साथियों पर लगाया है। वारदात शनिवार देर रात करीब सवा बजे शास्त्री कॉलोनी स्थित ओबरॉय चौक पर हुई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
तीर्थ नगर निवासी जहांगीर ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है कि वह शनिवार को अपने दोस्त दीपक, इसराफिल के साथ कार से किसी काम से बाहर गया था। देर रात करीब 12 बजे वे तीनों वापस घर जा रहे थे। उनके पास एक बैग था, जिसमें 1.20 लाख रुपये थे। जब वे शास्त्री कॉलोनी के ओबराय चौक पर पहुंचे तो पीछे से काले रंग की फार्च्यूनर कार आई। चालक ने अपनी गाड़ी उनकी कार के आगे अड़ाकर खड़ी कर दी। इससे पहले कि वह कुछ समय पाते कार से उतरे युवकों ने उसके दोस्त दीपक से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

हमला करने वाले एक युवक का नाम अवी बोल रहे थे। जहांगीर ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसका रुपये से भरा बैग छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपी जेजेपी के युवा जिलाध्यक्ष का भाई बताया जा रहा है। इस बारे में युवा जिलाध्यक्ष रॉकी सांगवान ने भाई पर लगे आरोपों को झूठे और निराधार बताया है। रॉकी ने बताया कि इन लोगों ने झूठी शिकायत की है। आरोपी सट्टा खिलाने का काम करते हैं। हमारी गली के आसपास झगड़ा कर रहे थे, जिन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने झूठी शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है। इसे लेकर वे सोमवार को एसपी से मिलेंगे और सभी तथ्य उनके सामने रखेंगे।
विज्ञापन

शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। - सुखबीर सिंह, प्रभारी, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें