फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टावर हटाकर मोनो पोल लगाने का मामला पहुंचा कोर्ट, समस्या बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सबसे व्यस्त महाराणा प्रताप चौक से लेकर बस स्टैंड यमुनानगर तक बिजली के हाईटेंशन तार के टावर हटाकर मोनो पोल लगाने का मामला कोर्ट पहुंच गया है। इससे टावर हटाकर माेनो पोल लगाने की योजना भी फिलहाल ठंडे बस्ते में डल गई है।
विज्ञापन

मोनो पोल हटाने के लिए एजेंसी ने तीन में से दो टावरों के सीसी (सीमेंट कंकरीट) से बेस भी तैयार कर दिए थे। बस स्टैंड यमुनानगर के साथ सब्जी मंडी के मोड़ पर जो टावर लगा है, उसे हटाने पर आसपास के कुछ दुकानदारों ने ऐतराज जताया और मामले को कोर्ट में ले गए। इसलिए जब तक कोर्ट के आगामी आदेश नहीं होते तब तक टावर की जगह मोनो पोल भी नहीं लग पाएंगे। ऐसे में अभी कुछ माह और लोगों को हाईटेंशन टावरों की वजह से जाम में फंसना होगा।
महाराणा प्रताप चौक जगाधरी वर्कशॉप रोड व कैल-सहारनपुर पुराना नेशनल हाईवे पर स्थित है। इस चौक से रोजाना औसतन 40 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। इस चौक के दो किनारों पर बिजली के हाईटेंशन तारों के दो बड़े-बड़े टावर लगे हैं। इन टावरों का आधा हिस्सा सड़क के बीच में आता है। इन टावरों की वजह से सड़क पर हर समय जाम रहता है। टावरों की वजह से सड़क को भी चौड़ा नहीं किया जा सकता। दोनों टावर चौक के इतने पास हैं कि रेड लाइट होने पर इनसे पीछे तक वाहन रुकते हैं।
विज्ञापन

जाम की स्थिति यह रहती है कि ग्रीन लाइट होने पर भी वाहन एक बार में चौक को पार नहीं कर पाते। तब तक दूसरी बार रेड लाइट हो जाती है। चौक से कुछ दूरी पर तीसरा टावर बस स्टैंड यमुनानगर के पास इंडस्ट्रियल एरिया के मोड पर है। इसी टावर को नहीं हटाने का मामला अब कोर्ट पहुंच गया है। कई बार रात के समय वाहन इन टावरों से वाहन टकरा जाते हैं। इसलिए इन टावरों की जगह मोनो पोल लगाने का निर्णय लिया गया। मोनो पोल की चौड़ाई जमीन पर कम और ऊपर जाकर ज्यादा होती है। नीचे चौड़ाई कम होने के कारण यातायात पर असर नहीं पड़ता।



हाईटेंशन तारों के तीनों टावरों को हटाकर मोनो पोल लगाने पर कुल खर्च करीब डेढ़ करोड़ रुपये आना है। इसके लिए एजेंसी को वर्क अलॉट भी हो चुका है। एजेंसी ने चौक के पास लगे दोनों मोनो पोल के बेस भी तैयार कर दिए हैं। अब इनमें केवल टावर लगाने ही रह गए थे। पोल लगने के बाद सप्ताह भर में इन पर तार भी डल जाती। ज्ञात हो कि हाईटेंशन तारों के इन टावरों को हटाने का मुद्दा एक दशक से हर माह होने वाली रोड सेफ्टी की बैठक में उठता रहा है।

एचवीपीएनएल के एसडीओ मंदीप कुमार ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक व बस स्टैंड के नजदीक तीन टावर हटाकर मोनो पोल लगने हैं। दो मोनो पोल का बेस भी बन चुका है। एक टावर हटाने का स्थानीय दुकानदार ऐतराज जता रहे हैं। इसलिए वह कोर्ट चले गए हैं। हमने मोनो पोल व सामान मंगवा रखा है। फिलहाल कोर्ट के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें