फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ करने पर केस

Sun, 22 Dec 2013 01:05 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्कशॉप रोड पर गाबा पैलेस के नजदीक एक युवक द्वारा युवती से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस कहना है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में बाबा कॉलोनी निवासी एक युवती ने कहा कि शुक्रवार को किसी काम से जा रही थी।

जब वह वर्कशॉप रोड पर गाबा पैलेस के नजदीक पहुंची, तो भाटिया नगर निवासी ओंकार सिंह ने उसे रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद ओंकार ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसे ऐसा करने से मना किया, तो वह नहीं माना। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन


भीड़ को जमा होता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और पीड़िता की शिकायत पर ओंकार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एसआई कुलदीप का कहना है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें