यमुनानगर। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी को बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी मोबिन उसकी 17 वर्षीय लड़की से करीब तीन माह से उसकी लड़की को परेशान करता आ रहा है। उसकी लड़की ने आरोपी की हरकतों को नजरअंदाज किया। आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी लड़की को बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। संवाद