संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों ने अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। कई बार उसे होटल में भी ले गए। पुलिस ने पीड़िता की बुआ की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दो भतीजी है। दो युवक पिछले काफी समय से छेड़खानी कर रहे थे। इसका केस भी महिला थाने में दर्ज कराया गया था और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी। महिला का कहना है कि जुलाई 2024 को जब वह अपने घर पर पहुंची तो उसकी भतीजी देर से घर पर पहुंची। इस पर उसे डांट दिया था। इसके बाद वह गुमशुम रहने लगी।
इसके बाद उससे प्यार से बात की तो उसने बताया कि आरोपी भरत ने उसके साथ गलत काम किया है और उसकी वीडियो बना लिया है। डेढ़ साल से वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम कर रहा है। यही नहीं दूसरे आरोपी प्रवीण ने भी उसके साथ गलत काम किया। कभी उसे छत पर तो कभी होटल में ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ महिला थाना बलजीत कौर ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।