यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों को नामजद किया। पुलिस को दी शिकायत में बिशनदास कॉलोनी निवासी रोहित कुमार ने बताया कि 14 जुलाई को विवेकानंद स्कूल के पास उनके बेटे ऋषि कपूर के साथ रजत व लक्ष्य ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बेटे के शोर मचाने पर रजत व लक्ष्य मौके से भाग गए। बाद में ऋषि ने घर आकर यह बात बताई। तब इसकी शिकायत पुलिस को दी। संवाद