फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्माना नहीं भरने पर ट्रैक्टर ट्राली के चालक व मालिक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जुर्माने की अदायगी नहीं करने पर खनन विभाग ने दो मामलों में ट्रैक्टर ट्राली चालकों और मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। खनन अधिकारी नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जून 2021 को खनन विभाग की टीम ने खनन रक्षक सुखपाल सिंह के नेतृत्व में जठलाना क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान विभाग की टीम ने एक डंपर चालक को अवैध खनन करते पकड़ा। वहीं विभाग की टीम ने 11 मई 2021 को खनन रक्षक लीलाधर के नेतृत्व में जठलाना क्षेत्र का दौरा किया। एक ट्रैक्टर-ट्राली को भी अवैध खनन करते पकड़ा। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राली मालिकों पर जुर्माना किया गया, लेकिन जुर्माना अदा न होने पर विभाग की ओर से दोनों मामलों में ट्रैक्टर-ट्राली मालिकों और चालकों पर मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें