फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ग्रामीण से मारपीट के आरोपी पर केस

Tue, 29 Jul 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। थाना छछरौली क्षेत्र के गांव शाहपुरा में ग्रामीण के साथ मारपीट कर उसे जातिसूचक शब्द बोलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्रामीण जयमल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। शिकायत में गांव शेरपुर निवासी जयमल ने बताया कि वह 26 जुलाई को गांव शाहपुरा गया था। इस दौरान वहां उसकी जय भगवान के साथ कहासुनी हो गई। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्द बोले। आसपास के लोगों ने उसे आरोपी से छुड़वाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें