यमुनानगर। सरस्वती नगर क्षेत्र के गांव खानपुरा में खेतों से ट्यूबवेल के तार चोरी कर लिए गए। थाना छप्पर पुलिस ने सरस्वती नगर के एसडीओ गुरमीत सिंह की शिकायत पर छह लोगों पर तार चोरी के आरोप में केस दर्ज किया है। शिकायत में एसडीओने बताया कि बिजली निगम की ओर से गांव खानपुरा में मोहन सिंह के खेतो में ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए तीन स्पेन के तार डाले गए थे। उन्हें 20 सितंबर को सूचना मिली कि तार चोरी हो गया है। जांच में पता चला किजसबीर राणा, रविंद्र, पंकज, देवेंद्र, चीकू व विकास ने चोरी किया है। संवाद