यमुनानगर। गांव खेड़की ब्राह्मण में जमीन के विवाद में किसान उदय सिंह को गांव लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। थाना रादौर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में उदय सिंह ने बताया कि वह किसान हैं और 22 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे खेत में गांव के सुनील कुमार, बलवंत, निर्मल सिंह, कुलदीप, भूपिंद्र उर्फ पिंदा, रविंद्र उर्फ कुचा, ओम पाल उर्फ काला ने घेर लिया और डंडों व गड़ासियों से हमला कर दिया। आरोपियों से उसका जमीन का विवाद चल रहा है।। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद