फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध खनन संग पकड़े दो डंपरों के मालिकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन में पकड़े गए डंपर मालिक ने जुर्माना नहीं भरा। खनन अधिकारी की शिकायत पर डंपर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। 20 मई को खनन विभाग की टीम ने बूड़िया चुंगी के पास से रेत लेकर आ रहे डंपर को पकड़ा था। जांच के दौरान चालक रेत का बिल नहीं दिखा सका। जिस पर डंपर को कब्जे में लिया गया। नियमानुसार इस अवैध खनन का जुर्माना डंपर मालिक को जमा करना था लेकिन उसने जुर्माना नहीं भरा। जिस पर अब उसके खिलाफ शहर जगाधरी थाना में केस दर्ज कराया गया है। इसके अलावा बिलासपुर थाना पुलिस ने भी अवैध खनन के आरोप में डंपर मालिक पर केस दर्ज किया है। छह मई को खनन विभाग की टीम ने बिलासपुर नाका पर बजरी लेकर जा रहा डंपर पकड़ा था। जिसका चालक बजरी का बिल नहीं दिखा सका। जिस पर टीम ने डंपर को कब्जे में लिया। मालिक की ओर जुर्माना नहीं भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें