व्यासपुर। रणजीतपुर में कहासुनी होने पर चार लोगों ने विधवा महिला को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। रणजीतपुर निवासी रणजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी गांव के ही मनदीप व सपिंद्र के साथ कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया था। इसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। 10 जून को मनदीप व सपिंद्र ने गरजा सिंह व जग्गी के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। संवाद