यमुनानगर। शहर की जैन कॉलोनी गली नंबर एक में पिता-पुत्र ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कॉलोनी के ही सुनील कुमार से मारपीट की। गांधी नगर थाना पुलिस ने परिवार के पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सुनील ने शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले कॉलोनी के ही डिंपल व उसके बेटे तुषार के साथ झगड़ा हो गया था। उस समय मामला शांत हो गया था। इसके बाद आरोपी रंजिश रखने लगे। वह कॉलोनी में जा रहा था। इस दौरान आरोपी डिंपल ने अपने बेटे तुषार, परीना, विशाल व स्नेहा के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। गांधी नगर थाना प्रभारी जगबीर का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद