फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवती से छेड़खानी व मारपीट, पांच पर केस

Thu, 09 May 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। क्षेत्र के एक गांव में जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने युवती के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके माता पिता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी जमीन गांव पिलखन वाला में है। इस जमीन को लेकर सतबीर व अन्य के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। इस संबंध में माता पिता कोर्ट में गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। तभी गांव के ही सतबीर, जोनी, मोनू, अंकित, रणबीर उनकी जमीन पर पहुंच गए। वहां से पेड़ काटने लगे। इसका पता लगने पर वह गई और आरोपियों को पेड़ काटने से रोका। युवती ने आरोपियों से कहा कि उसके माता पिता यहां नहीं है। इस पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। आसपास के लोग एकत्र हुए और उसे आरोपियों से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें