फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गड़बड़ी के आरोपी खाद विक्रेता पर केस

Sat, 30 Aug 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। खाद बिक्री लाइसेंस किराये पर देने व स्टॉक में गड़बड़ी के आरोप में थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने खाद विक्रेता को नामजद कर लिया। यह कार्रवाई कृषि विभाग के एसडीओ अजय कुमार की शिकायत पर की। शिकायत में एसडीओ ने बताया कि 23 अगस्त की शाम वह गांव कामी माजरा स्थित पोसवाल ट्रेडिंग कंपनी का निरीक्षण करने गए। जांच पता चला कि खाद विक्रेता जावेद ने अपना लाइसेंस अन्य व्यक्ति को किराये पर दिया हुआ है। निरीक्षण में स्टॉक 743 बोरी यूरिया था, पर पीओएस मशीन में 848 बोरी दर्ज थी। जांच अधिकारी बलविंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें