फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पराली जलाने के आरोप में किसान पर केस

Fri, 24 Oct 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एनजीटी के निर्देशों के बाद भी किसान फसल अवशेष (पराली) जलाने से गुरेज नहीं कर रहे। गांव भोगपुर में पराली जलाने का मामला सामने आया है। रादौर थाना पुलिस ने वीएलसी इंचार्ज हलका पटवारी राजस्व विभाग धर्मेंद्र सिंह की शिकायत पर किसान विक्रांत के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिकायत में धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव भोगपुर में किसान विक्रांतने अपने खेत में धान के बचे फसल अवशेष जलाए हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषित हुआ है। सूचना मिलने के बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान विक्रांत की ओर से खेत में फसल अवशेष जलाना पाया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें