फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पार्षद की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के वार्ड छह से भाजपा पार्षद प्रीति जौहर ने अपनी दुकान पर काम करने वाले युवक पर अभद्र व्यवहार करने, रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक यूट्यूबर व अन्य व्यक्ति पर भी केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद प्रीति जौहर ने थाना सेक्टर-17 हुडा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति शालू जौहर का एवन ट्रेडर्स के नाम से पटाखों का व्यापार था। जगाधरी में काली माता मंदिर के नजदीक रहने वाला राम सैनी उर्फ अक्षय सैनी उर्फ आदर्श सैनी उसके पास आया था। वह कहने लगा कि वह बहुत गरीब परिवार से है। वह पढ़ना चाहता है लेकिन उसके पास पैसे नहीं है। यदि वह उन्हें काम पर रख ले तो वह पढ़ाई भी करता रहेगा। उन्होंने उसे काम पर रख लिया। व्यवहार अच्छा होने के कारण वह उनके घर पर रहने लगा। काम के बदले पति उसे पैसे भी देते थे ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सके।
करीब एक साल से तबीयत खराब रहने के कारण पति दुकान पर नहीं जा पाए। इसलिए वहां का सारा काम अक्षय सैनी ही देखता था। वर्ष 2022 में अक्षय ने कॉलेज की फीस देने के लिए उनसे 60 हजार रुपये मांगे। इसके बाद उसने घर की जरूरतों के लिए उनसे एक लाख रुपये और लिए। कुछ दिन बाद उसने 55 हजार रुपये उनसे और ले लिए। उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि अक्षय ने फीस कॉलेज में जमा नहीं करवाई है। इसी दौरान दिसंबर 2022 में उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद भी अक्षय उससे और रुपये मांगने लगा, लेकिन पति की मौत के बाद आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसने रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

प्रीति जौहर ने आरोप लगाया कि इसके बाद अक्षय ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर के सामने हंगामा किया। उसके परिजनों को गालियां दी। तब उसने अर्जुन नगर चौकी में अक्षय के खिलाफ शिकायत दी थी। इस दौरान उसे पता चला कि अक्षय समाज में खुद को आदर्श जौहर पुत्र शालु जौहर के नाम का प्रयोग करता है। वह उनके नाम का नाजायज फायदा उठाता है। प्रीति जौहर ने आरोप लगाया कि यूट्यूबर मोहित वर्मा व राजिंद्र धीमान उसे बदनाम करने के लिए अक्षय के साथ मिलकर उसकी झूठी खबरें सोशल मीडिया पर चला रहे हैं। उसके मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उसके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्हें अक्षय से रुपये लेने नहीं बल्कि देने हैं।वहीं आदर्श सैनी ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि प्रीति जौहर उसके रुपये लौटाने के लिए ऐसे केस दर्ज करवा रही है। वह परेशान है। इसलिए राष्ट्रपति को इस बार में चिट्ठी लिखी है।
मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर रजत शर्मा ने बताया कि प्रीति जौहर की शिकायत पर राम उर्फ अक्षय सैनी, मोहित वर्मा व राजिंद्र धीमान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें