जठलाना। अलाहर रोड जठलाना निवासी सौरभ गोयल ने अजीत सिंह पर बाइक मांग कर ले जाने के बाद वापस न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अलाहर रोड जठलाना निवासी सौरभ गोयल ने जठलाना थाने में दी शिकायत में बताया कि वह भव्यम लेमिनेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में जॉब करता है। 15 जून को उसके पास अजीत सिंह आया। आरोपी ने कहा कि उसे किसी काम से बाहर जाना है। उसे बाइक की जरूरत है। उसने आरोपी पर विश्वास करके उसे अपनी बाइक दे दी। इसके बाद अजीत सिंह ने उसकी बाइक वापस नहीं की। जब उसने आरोपी से संपर्क किया तो आरोपी ने बाइक देने से मना कर दिया। संवाद