फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में चार लोगों पर केस

Fri, 06 Dec 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दहेज प्रताड़ना के दो मामलों में पुलिस ने चार लोगों पर केस किए हैं। शेरपुर मोड निवासी सोनम धीमान ने बताया कि उसकी शादी सितंबर 2012 में अभिषेक के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज में कीमती सामान की मांग पूरी न होने पर उसके पति अभिषेक, सास कुलविंद्र कौर व देवर मनदीप सिंह ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। छछरौली थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। मिल्कड़ा निवासी रूबी ने बताया कि उसकी शादी 16 मार्च 2012 को पहल सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। एक दिन आरोपियों ने मांग पूरी न होने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया। बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी पहल सिंह पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें