फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धोखाधड़ी में आढ़ती पिता-पुत्र पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसान की जमीन संबंधी गलत जानकारी अपलोड करने तथा गलत तरीके से रुपये ऐंठने पर थाना बिलासपुर पुलिस ने आढ़ती व उसके पिता पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुजाफत गांव के एडवोकेट अंकित कुमार ने बताया कि उसके पिता रामकुमार किसान हैं। वह चार एकड़ जमीन पर गेहूं व धान की खेती करते हैं। बिलासपुर अनाज मंडी के आढ़ती अनिल उर्फ कपिल तथा उसके पिता भूषण से पिता की जान पहचान थी इसलिए वह उनके पास जाते रहते थे। इसी दौरान अनिल उसके पिता के मोबाइल पर आने वाले ओटीपी ले लेता था। आरोप है कि पिता-पुत्र ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल के माध्यम से उनकी फसलों का गलत डाटा पोर्टल पर अपलोड किया। वहीं वे उनकी फसल के बिल भी उन्हें नहीं देते थे। यहां तक की फसल का जे-फार्म भी नहीं भरा गया। दोनों पक्का बिल देने की एवज में उनसे 66600 रुपये मांगने लगे। जबकि उनके ही करीब 30 हजार रुपये आढ़तियों की तरफ बकाया थे। आरोप है कि आढ़ती रुपये नहीं देने पर धमकियां देने लगे। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल व भूषण पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें