फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बैंक मैनेजर व सहायक रजिस्ट्रार पर एससी एसटी एक्ट में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर जगाधरी पुलिस ने सरस्वती शुगर मिल से रिटायर्ड कर्मी राम रतन की शिकायत पर सोसाइटी अर्बन बैंक के मैनेजर रणदीप राणा व एआर ऑफिस जगाधरी के सहायक रजिस्ट्रार प्रदीप चौहान पर मारपीट व जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में केस दर्ज किया है। राम रतन का आरोप है कि आरोपियों ने 16 नवंबर 2022 को बैंक खाते से बकाया राशि निकालने की मांग को लेकर मारपीट की थी। आनंद मार्केट निवासी राम रतन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरस्वती शुगर मिल में कर्मचारी था। उसका सोसाइटी अर्बन बैंक में खाता है। जिसमें लगभग 8400 रुपये बकाया राशि थी। 16 नवंबर 2022 को वह जगाधरी के एआर ऑफिस में अपने खाते से सभी रुपये निकलवाने के लिए गया। वहां उसे बैंक मैनेजर रणदीप राणा व सहायक रजिस्ट्रार प्रदीप चौहान मिले। प्रदीप चौहान ने उसके खाते में बकाया राशि 8400 रुपये बताई। उसने बैंक मैनेजर व सहायक रजिस्ट्रार से उसके खाते ही पूरी बकाया राशि निकालने को कहा। लेकिन आरोपियों ने मना कर दिया। उसने उनसे प्रार्थना की कि दो दिसंबर 2022 को उसकी बेटी की शादी है, लेकिन आरोपियों ने उसकी बकाया धनराशि देने से साफ मना कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उससे अभद्रता की और जातिसूचक शब्द बोलते हुए अपमानित किया। आरोपियों ने मारपीट की। आरोपी रणदीप राणा ने उसके मुंह पर कई थप्पड़ मारे। जिससे उसका दांत हिल गया। वहीं, शरीर पर गुप्त चोटें आई। जैसे तैसे वह अपनी जान बचाकर वहां से अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने उपचार कराया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में इसकी शिकायत एसपी व अन्य उच्च अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद शहर पुलिस ने अब मामले में बैंक मैनेजर रणदीप राणा व सहायक रजिस्ट्रार प्रदीप चौहान पर मारपीट, जातिसूचक शब्द बोलने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें