खराब मौसम के कारण स्थगित किया गया इंटर शॉप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल बुधवार को जगाधरी वर्कशॉप स्थित रेलवे मैदान में खेला गया। यह मैच 8 मार्च को होना था। लेकिन बारिश के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। फाइनल मैच कैरिज इलेवन व इलेक्ट्रिकल इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें कैरिज इलेवन ने इलैक्ट्रिकल इलेवन को 63 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैच का शुभारंभ जगाधरी रेलवे वर्कशॉप के मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधांशु पंवार ने बतौर मुख्यातिथि किया। इस दौरान सीडब्ल्यूएमसुधांशु कुमारने कहा कि रेलवे ग्राउंड में मैच प्रेक्टिस के लिए नेट लगवाया जाएगा। इसका ऑउटफील्ड भी ठीक करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे ग्राउंड में फिटनेस क्लब और बैडमिंटन हाल भी जल्द ही बनककर तैयार होने वाला है। हमें इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट करवाते रहना चाह्िए। इस आयोजन के लिए मंडल खेल अधिकारी राजीव बजाज को सम्मानित किया। वहीं मास्टर्स गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे अमर सिंह, तरविंद्र सिंह लाली, जसपाल सिंह व पंकज चुघ को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान डिप्टी सीईई प्रेम सिंह मीणा, डिप्टी सीएमएम श्वेत केतु मिश्रा, डिप्टी सीएमई वेद भूषण, डिप्टी सीएमई जीसी सिंह, वर्कशॉप स्पोर्टस ऑफिसर भीष्म मित्तल, डब्लूएम श्याम, एसएमएम निखिल गुप्ता, अनिल गुप्ता, एपीओ विनोद कुमार, एडब्लूएम अनिल मिश्रा, सीनियर एकाउंट ऑफिसर विनय शर्मा, मंडल खेल सचिव शशि बक्शी सहित सभी यूनियन व एसोसिएशन पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
कैरिज इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज विनोद बिना खाता खोले ही लौट गए। इसके बाद अमन और वसीम ने स्कोर को 50 तक पहुंचाया। कप्तान पंकज भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं रहे। वे भी आठ रन बनाकर ऑउट हो गए। कप्तान पंकज को विनोद ने अपनी ही गेंद पर कैच ऑउट किया। इसके बाद कैरिज इलेवन के वरिष्ठ खिलाड़ी ओमप्रकाश ने 46 रन की नाबाद पारी खेली। जिस पर इलेक्ट्रिकल इलेवन को 136 रन का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रिकल इलेवन सलामी बल्लेबाज अजब सिंह 16 रन पर ऑउट हो गए। इसके बाद पूरी टीममात्र 16 ओवर में 72 रनबनाकर ऑउट हो गई। इस तरह कैरिज इलेवन ने 63 रन से मैच जीत टूर्नामेंट ट्राफी पर कब्जा कर लिया।