फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दोस्तों के साथ नहर में नहा रहे कारपेंटर की डूबने से मौत

Wed, 01 May 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में नहाते हुए आजाद नगर गली नंबर चार निवासी 30 वर्षीय मुकेश कुमार डूब गया। गोताखोर राजीव ने अपने साथी के साथ नहर में उसकी तलाश की। काफी मशक्कत के बाद गोताखोर ने उसके शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
मृतक की पहचान आजाद नगर की गली नंबर चार निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मुकेश कुमार कारपेंटर का कार्य करता था। वह दोपहर बाद लगभग चार बजे दोस्तों के साथ पश्चिमी यमुना नहर में नहाने लगा। इस दौरान वह नहाते हुए गहराई में चला गया। जहां वह डूबने लगा। उसे डूबते देख दोस्तों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोग एकत्र हुए लेकिन किसी को तैरना नहीं आता था। जिस वजह से वह डूब गया। बाद में गोताखाेर राजीव को बुलाया गया। राजीव अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचे। उसने काफी देर तक नहर में उसकी तलाश की। लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर राजीव ने उसके शव को बाहर निकाला। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें