जगाधरी। चोरों ने रविवार को नेशनल हाईवे नंबर-73 ए पर स्थित उप्पल यूनिवर्सल माल के बाहर खड़ी कार चोरी कर ली। पुलिस ने सेक्टर 17 निवासी अंकित कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-17 निवासी अंकित कुमार रविवार को कार में परिवार के उप्पल यूनिवर्सल माल में आयोजित समारोह में भाग लेने आया था। कार को उसने माल के बाहर खड़ा कर वह परिवार तथा बच्चों के साथ कार्यक्रम में भाग लेने अंदर चला गया। कार्यक्रम समाप्त होने पर जब वह बाहर आया, तो कार उसे गायब मिली। आसपास के क्षेत्र में तलाश करने पर भी कार का कहीं कुछ पता नहीं चला। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद बुडिया गेट चौकी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर अज्ञात कार चोर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। जांच अधिकारी एएसआई धर्म सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।