संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अब इसे नगर निगम की अनदेखी कहें या फिर ढील। कन्हैया साहिब चौक से संत निश्चल पब्लिक स्कूल तक सामने कार सेल परचेज डीलरों ने नगर निगम की जमीन पर डेरा जमा रखा है। बेशकीमती जमीन पर कारों को दुकान के सामने खाली पड़ी जमीन पर खड़ा किया है।
हैरत की बात ये है पुराना नेशनल हाइवे पर ये कार बाजार है, यहां से रूटीन में निगम के अफसरों की गाड़ियां भी निकलती हैं, बावजूद इसके आज तक इस जमीन को कब्जामुक्त नहीं कराया गया। कार खड़ी होने की संख्या इक्का-दुक्का नहीं, बल्कि अधिक है। कारों के ऊपर लगे सेल के बोर्ड सेकेंड हैंड कार बाजार में सैकड़ों कार डीलर हैं जो पुरानी कारों को बेचने और खरीदने का काम करते हैं।
हालांकि इन डीलरों ने अपनी दुकानें तो बना रखी हैं, लेकिन सामने खाली पड़ी जमीन को भरपूर फायदा भी उठा रहे, जिससे अतिक्रमण हो रहा। चूंकि जहां दुकानें बनी है, वहीं अन्य प्रकार की दुकानें भी हैं। सेल के लिए खड़ी कारों की वजह से दूसरी दुकानों के ग्राहकों को अपने वाहन वहां खड़ा करने में दिक्कत आ रही है। इतना ही नहीं डीलरों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए इन कारों के ऊपर सेल-सेल के बोर्ड भी लगाए हैं।
ये कारें दुकान से 15 से 20 फीट तक खड़ी हैं, ऐसे में कई बार तो दूसरी दुकानों के ग्राहकों सेल के लिए खड़ी कारों की वजह से खुद के वाहन को सड़क पर ही खड़ा करना पड़ता है जिससे कई बाद जाम की स्थिति बन जाती है। यह समस्या लगातार कई सालों से चली आ रही है, जिसकी वजह से नगर निगम न तो यातायात पुलिस को कोई ध्यान नहीं है।
अगर इस प्रकार की स्थिति बनी है तो एक्शन लिया जाएगा। शहर में जहां-जहां इस प्रकार की स्थिति है, उन जगहों को चिह्ति कर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. विजय पाल यादव, डीएमसी, नगर निगम यमुनानगर।
किसी भी सूरत में जनता को परेशान होने नहीं दिया जाएगा। अगर डीलरों की वजह से दूसरे वाहन चालकों को परेशानी आ रही है तो चालान किए जाएंगे। -जगदीश चंद, इंचार्ज, यातायात पुलिस यमुनानगर।