यमुनानगर। सेक्टर-18 में सड़क बना रही किशोरी पर युवक ने कार चढ़ा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने पीछा कर कार चालक को पकड़ लिया और डायल 112 पुलिस को मौके पर बुला लिया। घायल किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल युवती की मां रेखा ने बताया कि सेक्टर-18 क्षेत्र में सड़क बनाने का काम हो रहा है। इस पर कुछ महिलाएं काम कर रही हैं। उसकी बेटी मुनिया उनके पास खड़ी होकर सड़क की सफाई कर रही थी। तभी तेज रफ्तार से एक सफेद रंग की गाड़ी आई और मुनिया पर चढ़ा दी। इससे मुनिया बुरी तरह से घायल हो गई, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। लोगो ने उसे पकड़ लिया।
थाना गांधी नगर से मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चालक ने सड़क बना रहे मजदूर पर कार चढ़ा दी है। वह मौके पर पहुंचे और कार को कब्जे में ले लिया। हालांकि अभी तक इस बारे में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।