फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरी कार, दो महिलाएं और बच्चा सुरक्षित

विज्ञापन
अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार - फोटो : ????
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की प्रोफेसर कॉलोनी के श्मशान घाट के पास एक स्विफ्ट कार मोड काटते समय नाले मे जा गिरी। कार में दो महिलाएं और एक छोटा बच्चा सवार था। कार में सवार सभी लोग नाले में जा गिरे। नाले में कार गिरते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार सवार महिलाओं व बच्चे को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। हादसे में तीनों लोग बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी कालूराम ने बताया कि रविवार दोपहर के समय वह अपने घर पर था, तो उन्हें पेड़ गिरने जैसी आवाज ने चौंका दिया। घर से बाहर आकर देखा तो श्मशान घाट के पास कार नाले में गिरी पड़ी थी। उसने आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और देखा की कार में दो महिलाएं व एक बच्चा है। उनको बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकला गया। कुछ देर बाद कार का मालिक आया और नाले में गिरी हुई कार की सुध ली। उसने बताया कि उनकी पत्नी कार ड्राइव कर रही थी। मोड़ काटते समय कार नाले में जा गिरी। सभी लोग ठीक हैं।
प्रोफेसर कालोनी के लोगों का कहना है कि श्मशान घाट वाले नाले पर स्लैप या उससे कवर नहीं किया गया है। इससे यहां पर आए दिन बाइक सवार, साइकिल सवार बड़े लोगों के साथ साथ छोटे बच्चे भी हादसे का शिकार हो जाते हैं। रविवार को कार के नाले में गिरने के बाद दोनों महिलाएं बहुत घबराई हुई थी। वह कुछ समझ नहीं पाई कि हादसा कैसे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें