फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवती ने पिता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। क्षेत्र के एक गांव निवासी में 18 वर्षीय युवती ने अपने ही पिता पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर छछरौली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। छछरौली पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसका पिता रात को उसे अपने साथ सोने के लिए मजबूर करता है और अपने पास सुलाता है। अपने पास सुला कर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। उसके मना करने पर वह उसके साथ मार पीट भी करता है। युवती ने बताया कि उसने हर बार विरोध किया पर वह लोकराज के कारण सब सहन कर रही थी। जब हरकतें ज्यादा बढ़ गई तो उसने शिकायत दी है। युवती ने बताया कि वे दो बहने है एक बालिग और एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपी को नामजद करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी छछरौली सुमित कंबोज ने बताया कि युवती की शिकायत पर उसके ही पिता शमशाद पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें