फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार ने हरिद्वार जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, दोनों की मौत

Sun, 23 Jul 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे 73ए पर गांव भीलपुरा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान तिलक नगर निवासी 18 वर्षीय प्रिंस व उसकी बहन 16 वर्षीय आरती के रूप में हुई। दोनों भाई बहन शनिवार तड़के चार बजे घर से बाइक पर हरिद्वार जाने के लिए निकले थे।
पैसे न होने पर उनकी मां रानी ने उन्हें हरिद्वार जाने से मना किया था, लेकिन फिर भी से हरिद्वार जाने के लिए निकल पड़े। दो साल पहले ही उनके पिता रविंद्र उर्फ नीटू की मौत हो चुकी है। दोनों भाई बहन ही अपनी मां का सहारा थे। दोनों की मौत से मां बेसुध हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तिलक नगर निवासी विकास कश्यप ने पुलिस को बताया कि उसके मामा का लड़का रविंद्र कुमार उर्फ निट्टू अपनी पत्नी रानी, इकलौते बेटे प्रिंस व बेटी आरती के साथ उसके घर में किराए पर रहता था। दो साल पहले रविंद्र कुमार की मौत हो गई थी। तब से उसकी पत्नी रानी व दोनों बच्चे उसके घर पर ही रहते है। उसका भतीजा प्रिंस एक मिस्त्री के पास बाइक रिपेयर करने का काम सीख रहा था। शुक्रवार शाम को प्रिंस व आरती ने अपनी मां से हरिद्वार घूमने जाने के लिए रुपये मांगे थे, लेकिन उसकी मां ने पैसे न होने पर उन्हें हरिद्वार जाने से मना किया था।
इसके बाद प्रिंस ने अपने मिस्त्री से हरिद्वार जाने के लिए रुपये लिए। शनिवार अल सुबह चार बजे दोनों भाई बहन बाइक पर सवार होकर हरिद्वार जाने के लिए घर से निकले थे। बाइक प्रिंस चला रहा था, आरती पीछे बैठी हुई थी। इस दौरान नेशनल हाईवे 73ए पर गांव भीलपुरा के नजदीक सामने से तेज गति से आ रहे कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई-बहन बाइक समेत सड़क पर गिर गए।
बताया जा रहा है कि इसके बाद कार उन्हें कुचलती हुई निकल गई। इस हादसे में दोनों भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर छछरौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया। हादसे में हुई इकलौते बेटे व बेटी की मौत के बाद मां का रो-रो कर बुरा हाल है। छछरौली पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो साल में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार
सहारनपुर के गांव बिडवी मील निवासी सुलेख चंद ने बताया कि दो साल पहले उसके जीजा रविंद्र उर्फ नीटू व बहन रानी का परिवार हंसता खेलता था। बेटा व बेटी के साथ परिवार में खुशियां थी। लेकिन न जाने इस हंसते खेलते परिवार को किसकी नजर लगी। दो साल पहले अचानक उसके जीजा रविंद्र कुमार की मौत हो गई थी। अब प्रिंस ने परिवार को संभालना शुरू किया था, लेकिन अब हादसे में उसकी व उसकी बहन की भी मौत हो गई। दो साल में हरा भरा परिवार उजड़ गया।
विज्ञापन




हादसे की सूचना मिलने पर वह मौके पर गए थे। मृतक भाई बहन है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। - पवन कुमार, जांच अधिकारी, थाना छछरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें