फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, दो छात्रों की मौत

Sun, 06 Oct 2013 12:05 AM IST
यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-73ए जगाधरी-पांवटा साहिब मार्ग पर मलिकपुर खादर गांव के समीप साइकिल सवार बच्चों को बचाते हुए एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसे में कार में सवार पांच छात्रों में से आईएसटी कलावड़ संस्थान के बीटेक फाइनल ईयर के दो छात्राें की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतक छात्राें में एक छात्र दिल्ली और एक छात्र झारखंड का रहने वाला था। एक घायल छात्र को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। दो छात्राें का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
आधे घंटे बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।

दिल्ली के ईस्ट कैलाश निवासी उपेंद्र सिंह, दिल्ली निवासी सुमित, झारखंड निवासी रजनीश और रुड़की निवासी रजत अंबाला रोड स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बीटेक फाइनल ईयर के छात्र हैं। शनिवार को दिल्ली निवासी सुमित का दोस्त नोएडा के सेक्टर-62 निवासी अभिषेक भी उनके पास आया था। पांचाें दोस्ताें ने शनिवार को पांवटा साहिब घूमने के लिए जाने का कार्यक्रम बनाया।
विज्ञापन


शनिवार शाम को पांचाें दोस्त कार से पांवटा साहिब जा रहे थे। इस दौरान जब वह नेशनल हाईवे-73ए जगाधरी-पांवटा साहिब मार्ग स्थित मलिकपुर खादर गांव के अड्डे पर पहुंचे तो कार के सामने अचानक साइकिल सवार दो बच्चे आ गए। उनको बचाते हुए उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। कार की गति इतनी तेज थी कि उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इतना ही नहीं कार के अगले टायर वाला हिस्सा टूटकर कार के अंदर घुस गया। हादसे में सवार सभी पांचाें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगाें की भीड़ लग गई।

हादसे की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया। जहां डाक्टराें ने दिल्ली निवासी सुमित और झारखंड निवासी रजनीश को मृत बताया। हादसे में गंभीर रूप से घायल रुड़की के रजत को पीजीआई रेफर कर दिया गया, वहीं नोएडा के अभिषेक और दिल्ली निवासी उपेंद्र सिंह का ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। अभिषेक की टांग और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगी हैं। इसी तरह उपेंद्र सिंह की एक टांग, मुंह और अन्य हिस्सों में चोटें लगी हैं। इनका उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। सिविल अस्पताल के डाक्टराें और घायल हुए छात्राें ने हादसे की सूचना अपने दोस्ताें के परिजनाें को दे दी है।

खिड़की तोड़कर छात्राें को निकाला बाहर
हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर की आवाज दूर तक गई। हादसे के तुरंत बाद सड़क किनारे खाली जगह में क्रिकेट खेल रहे युवक घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद कार की खिड़कियां खुली नहीं। इस पर युवकाें ने कार की खिड़की तोड़ी। देखते ही देखते घटनास्थल पर अन्य लोगाें की भी भीड़ लग गई। युवकाें ने आसपास के लोगाें की मदद से हादसे में घायल हुए छात्रों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


दोस्त की मौत की खबर सुन बेसुध हुआ अभिषेक
नोएडा निवासी अभिषेक दिल्ली में इंजीनियरिंग का छात्र है। शनिवार को वह दोस्त सुमित के पास मिलने के लिए आया था। इस दौरान वह भी सुमित के अन्य दोस्तों के साथ घूमने के लिए उनके साथ चल पड़ा। हादसे के बाद जब ट्रामा सेंटर में उसका उपचार चल रहा था। इस दौरान जब उसे सुमित के मौत की खबर सुनी तो वह होश खो बैठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें