फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्राॅली से भिड़ी कार, पाठी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जगाधरी-बिलासपुर स्टेट हाईवे पर चंगनौली गांव में राजकीय स्कूल के सामने ट्राॅली व कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार ट्राॅली के नीचे घुस गई। हादसे में कार सवार हरनौली गांव निवासी रामशरण पाठी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार 15 साल का बेटा पारस गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कपालमोचन स्थित गुरु रविदास मंदिर के खजांची अमरनाथ ज्ञासड़ा ने बताया कि कपालमोचन गुरु रविदास मंदिर डेरा बाबा लाल दास में सेना के जवानों का कैंप लगा हुआ है। उन्हीं जवानों को गुरु के जीवन बारे सत्संग के माध्यम से प्रवचन देने के लिए हरनौली निवासी 36 वर्षीय पाठी रामशरण अपनी कार से कपालमोचन आ रहे थे। चंगनौली के समीप जगाधरी की तरफ से आ रही ट्राली ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
इस दौरान कार ट्राॅली में फंस गई। ट्राॅली कार को काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई। जिसमें पाठी रामशरण की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी बिलासपुर राय सिंह ने बताया कि कार व ट्राली दोनों जगाधरी की तरफ से बिलासपुर की तरफ आ रही थी। कार पीछे से ट्राॅली के नीचे जा घुसी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें