फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर के पीछे बंधी मशीन से टकराई कार, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जगाधरी मार्ग पर रामखेड़ी के समीप ट्रैक्टर के पीछे लगे लेंटर डालने की मिक्सचर मशीन व कार के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाके की आवाज सुन कर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के पीछे मिक्चर मशीन को जोड़ कर गांव रामखेडी से फेरूवाला की ओर सड़क पार कर रहा अचानक जगाधरी से तेज गति से एक सियाज कार सड़क से गुजरते हुए ट्रैक्टर के पीछे लगी हुई मिक्चर से टकरा गई। टक्कर लगने से जोरदार धमाके की आवाज आई और कार व मिक्चर मशीन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगने से कार में सवार दो युवक को भी मामूली चोट आई। टक्कर लगने के पश्चात कार व मिक्चर मशीन सड़क के बीचोबीच रूक गई जिन्हें आसपास से गुजरने वाले राहगीरों ने साइड करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें