फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सांडों की लड़ाई में टूटी कार, पकड़े पांच गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सेक्टर-18 में सोमवार शाम दो सांडों की लड़ाई में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नगर निगम हरकत में आया और सेक्टर में गोवंशों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया।
टीम ने सेक्टर से पांच गोवंशों को पकड़ कर गोशाला पहुंचाया। नगर निगम ने गोवंश पकड़ने के लिए व्हाट्सअप नंबर जारी किया है। जिस पर लोग शहर में घूम रहे गोवंशों की फोटो व लोकेशन भेज सकेंगे। अभियान के तहत मंगलवार को निगम टीम ने सेक्टर-18 से पांच गोवंशों को पकड़कर गोशाला पहुंचाया है।
विज्ञापन

सेक्टर-18 निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसकी लड़की पंखुड़ी गुरुग्राम से उनके पास आई थी। उसकी कार घर के सामने सड़क पर खड़ी थी। मंगलवार को दो लावारिस बैलों ने सेक्टर में जमकर उत्पात मचाया। लड़ाई के दौरान एक बैल सेक्टर स्थित घर के बाहर खड़ी कार से जा टकराया। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वह बाजार जाने के लिए निकलने वाले थे।
विज्ञापन

गनीमत रही कि उनके निकलने से पहले यह घटना हो गई। उन्होंने नगर निगम को शिकायत दी थी। बैलों की लड़ाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि लावारिस गोवंशों को पकड़ने के लिए जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह, जोन दो में सीएसआई विनोद बेनीवाल व जोन तीन में सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें