Canter fell in 30 feet deep gorge, two injured including driver
- फोटो : Yamuna Nagar
प्रतापनगर। मांडेवाला के समीप अनियंत्रित होकर कैंटर 30 फुट गहरी खाई में गिर गया। इसमें कैंटर सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी अनुसार कैंटर स्क्रीन प्लांट से खनन सामग्री भरकर मांडेवाला के पास पहुंचा तो यहां गोशाला के पास एक साइड का टायर धंस गया। इससे कैंटर अनियंत्रित होकर पास में 30 फुट गहरी खाई में पलट गया। मामले की सूचना शनिवार शाम तक पुलिस को नहीं दी गई थी।