जठलाना। पीएम श्री राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जठलाना में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक मुख्य अतिथि रहे। जिन्होंने त्रिवेणी पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य संगीता रानी ने की। विनोद कौशिक ने कहा कि जिस प्रकार हम मंदिर में पूजा करते हैं। उसी प्रकार वृक्ष रूपी भगवान हमारे लिए अतुलनीय है। क्योंकि इनके बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं हो सकती। अंग्रेजी प्रवक्ता प्रशांत शर्मा ने कहा कि अन्य पौधों की तुलना में त्रिवेणी अधिक जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। विज्ञान प्रवक्ता शशिकांत ने बच्चों को ग्लोबल वार्मिंग के बारे में बताया। अध्यापक विजय कुमार ने खेलकूद की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मौके पर प्राध्यापक रामचंद्र, डीपीई विजय कुमार, मनीष तंवर, प्राचार्या संगीता रानी, प्रशांत शर्मा, विक्रम सिंह, डॉ. सुखविंद्र पंजेटा, सोनू, मोनिका, सोनम, कविता, राजेश बत्रा व राजेंद्र शास्त्री व अन्य मौजूद रहे।