फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कैडेट को दिया हथियार संचालन, फायरिंग का प्रशिक्षण

Tue, 06 Oct 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
​शिविर के दौरान ह​थियार चलाने का प्र​शिक्षण लेते कैडेट। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से कपालमोचन में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को पांचवां दिन रहा। शिविर में 12 शिक्षण संस्थानों के करीब 450 कैडेट ड्रिल, हथियार संचालन, फायरिंग का प्रशिक्षण ले रहे।
सूबेदार कमल नेगी की देखरेख में कैडेटों ने फायरिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी लिया। इस दौरान निशाना साधने से एकाग्रता, धैर्य और हथियारों के जिम्मेदार संचालन पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेटों में आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करना भी रहा। शिविर में गणतंत्र दिवस शिविर के लिए सांस्कृतिक अभ्यास भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

कैडेट विभिन्न प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा और देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने की तैयारी कर रहे हैं। सैन्य प्रशिक्षण के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को शामिल करने से कैडेटों को सामूहिक जिम्मेदारी का अभ्यास मिल रहा है। शिविर का उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना व शारीरिक दक्षता विकसित करना है
विज्ञापन

शिविर में कैप्टन मंदीप, डॉ. लेफ्टिनेंट जोशप्रीत सिंह, कैप्टन निर्मल सैनी, कैप्टन गीतू खन्ना, फर्स्ट ऑफिसर अंजू गंभीर, केयर टेकर ऑफिसर अमित, तरनदीप कौर और अंजू बाला प्रशिक्षण गतिविधियों में सहयोग कर रहे हैं। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज पारीक ने बताया कि प्रशिक्षण से कैडेट्स को सैन्य कौशल व नेतृत्व के साथ अनुशासन तथा टीम भावना का व्यावहारिक अनुभव दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें