कैडेट को रैंक प्रदान करतीं एनसीसी अधिकारी व प्राचार्या। संस्थान
जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज की एनसीसी यूनिट की ओर से कैडेट के रैंक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कैडेट ने एनसीसी के मूल्यों और जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। प्राचार्या मोनिका खुराना और एनसीसी एएनओ कैप्टन निधि सैनी ने कैडेट्स को रैंक प्रदान किए। मनप्रीत को सीनियर अंडर ऑफिसर, छवि और आस्था को अंडर ऑफिसर तथा कनिष्का को सार्जेंट का रैंक दिया गया। एनसीसी एएनओ कैप्टन निधि सैनी ने कहा कि रैंक केवल सम्मान का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसके साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी जुड़ी होती हैं। संवाद