गांव पांडों व कप्तान माजरी के पांच किसानों के नलकूपों से बिजली की केबल चोरी हो गई। पांडों निवासी भाकियू के ब्लॉक प्रधान जनक ने बताया कि उनके अलावा उनके ही गांव के रघुबीर शर्मा, जयचंद शर्मा व रमेश शर्मा के नलकूपों से बिजली की केबल चोरी हुई है। इसके अलावा कप्तान माजरी के बोबी के नलकूप की भी केबल चोरी हुई है। केबल चोरी होने से प्रत्येक किसान को लगभग पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ। जनक ने बताया कि चोर इतने शातिर हैं कि केबल को स्टार्टर और मोटर के अत्यंत पास से काटकर ले जाते हैं। जिसके कारण नई केबल डालने के लिए मोटर को बाहर निकालना पड़ता है। इस काम पर भी किसानों को रकम खर्चनी पड़ रही है। दो माह पहले भी उनके नलकूप की केबल चोरी हुई थी। चोरों का अभी तक कोई सुराग न मिलने से किसानों में रोष है।