कोरोना की जांच का दायरा घटते ही संक्रमितों की संख्या भी कम हो गई है। पिछले पांच दिन में 2962 लोगों की कोरोना जांच की गई। जबकि पिछले 24 घंटे में 872 नमूनों की जांच में 23 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि अभी 1253 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में पिछले 15 दिनों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी है। हालांकि कोरोना संक्रमित मरीजों का मरने का आंकड़ा अभी बरकरार है। कोरोना काल की शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की जांच का दायरा बढ़ाया गया था। इस कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही थी। जानकारी के अनुसार, अप्रैल, मई, जून व जुलाई में कोरोना पूरे विश्व में तबाही मचाए हुआ था। वहीं यमुनानगर में भी कोरोना के मरीजों की संख्या अगस्त तक बढ़ रही थी। लेकिन, सितंबर माह के अंत से कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी घटी है। कोरोना काल में पिछले कुछ माह में प्रति दिन 800 से 1000 सैंपल लिए जाते थे। अब प्रतिदिन 400 से 600 सैंपल लिए जा रहे हैं। इसका कारण लोगों में कोरोना के प्रति जागरूक और सतर्कता बरतना भी है।
4700 हुई संक्रमितों की संख्या
जिले में अब संक्रमितों की संख्या 4700 हो गई है। इनमें से 4335 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि 137 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 274 हैं। जिनमें से 52 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं। रविवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 472 सैंपल लिए गए। जिले में अभी तक कुल 90,381 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 84,482 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
ये है पिछले पांच दिनों का आंकड़ा
दिनांक टेस्ट पॉजिटिव निगेटिव
07 अक्तूबर 628 18 44
08 अक्तूबर-643 41 71
09 अक्तूबर-630-21-37
10 अक्तूबर-489-28-28
11 अक्तूबर-472-23-24
जिन लोगों की तबीयत खराब होती है और संदिग्ध होते हैं, उनकी कोरोना जांच कराई जाती है। ऐसे लोगों के सैंपल प्रतिदिन लिए जा रहे हैं।
-डा. विजय दहिया, सिविल सर्जन।