मीटिंग करते अग्रवाल वैश्य समाज सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर अग्रवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष और हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव आशीष मित्तल ने कहा कि सरकार ने जो यह निर्णय लिया है कि 20 अप्रैल से रोजमर्रा का सामान ग्राहक आॅनलाईन कम्पनियों से खरीद सकेंगे बिलकुल गलत है। पिछले दो-तीन महीनो से पूरे भारतवर्ष में हर गांव, शहर में हर छोटे- बड़े दुकानदारों ने अपने शोरुमो व गोदामो में जो माल भर कर रखा है उसका क्या होगा? लोकल व्यापारी सब बर्बाद हो जायेंगे। इसलिए सरकार से निवेदन है कि कृपया ऑनलाईन कम्पनियों से खरीदी का आदेश वापस लेवें। कोरोना के लाॅकडाउन मे सरकार आनलाईन कम्पनियों को पूरा व्यापार सौंप रही हैं। यह हम सभी व्यापारियों के पीठ में छुरा घोपने जैसा है। जब छोटा-बड़ा हर व्यापारी करोना वायरस से लड़ने में तन-मन-धन से हर मदद कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनके साथ धोखा कर रही है। अग्रवाल युवा मंच जगाधरी के प्रधान राजेन्द्र गोयल ने कहा कि देश की जनसंख्या का बड़ा हिस्सा लघु व मध्यम उद्योग व व्यापार से जुड़ा हुआ है। ऐसे में उनकी माली हालत बिल्कुल खराब हो चुकी है।