फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने उठाई- मृतक के परिवार को इंसाफ व मुआवजे दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हत्या-लूट के पीड़ित श्रवण के परिवार के लिए व्यापारी नेताओं ने सरकार व प्रशासन से इंसाफ व मुआवजा दिलाने की मांग की। इनमें हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने मांग की कि आरोपियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और श्रवण के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार को प्रदेश के व्यापारी व आमजन की जानमाल की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करने चाहिए।
विज्ञापन

घटना के विरोध में बाजार बंद रखने की तैयारी
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने कहा कि आए दिन जिले में व्यापारी व आमजन से हत्या, लूट, स्नैचिंग जैसी वारदात हो रही हैं। इसके विरोध में बुधवार को संगठन के पदाधिकारी बैठक करेंगे। इसमें बाजार बंद कराने का फैसला लेंगे। मित्तल ने कहा कि सरकार से मांग करेंगे कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और प्रशासन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें