फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यात्रियों को ब्रह्म सरोवर उतारेंगी बसें, कूपन से किराये में 50 फीसद छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में चल रहे गीता जयंती महोत्सव के लिए हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो से शुक्रवार को विशेष बस सेवा शुरू कर दी गई। इसके तहत यमुनानगर से महोत्सव में जाने वाले यात्रियों को बसें सीधे ब्रह्म सरोवर उतारेंगी फिर यहीं से बसें वापस यमुनानगर लौटेंगी। साथ ही इन बसों में कूपन के जरिए ब्रह्म सरोवर तक के यात्रियों के किराये में 50 फीसद छूट मिलेगी। बता दें कि यह विशेष बस सेवा गीता जयंती महोत्सव के समापन तक रहेगी। पहले दिन यमुनानगर डिपो से ब्रह्म सरोवर के लिए दो विशेष बसें लगाई गईं। रोडवेज अफसरों की मानें तो अगले कुछ दिनों में गीता जयंती महोत्सव जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो रूट पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इन गीता जयंती महोत्सव की विशेष बसों के अलावा यमुनानगर डिपो की कुरुक्षेत्र के नए व पुराने बस अड्डे तक ठहराव वाली बसें पहले जैसे रूटीन में ही चलेंगी।
विज्ञापन


ड्यूटी इंस्पेक्टर भीम सिंह ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के लिए चलाई विशेष बसों में कूपन लेकर यात्री किराये में 50 फीसद छूट ले सकते हैं। इसके लिए डिपो पर पर्याप्त मात्रा में कूपन उपलब्ध हैं, जो बसों के काउंटर व परिचालक से मिलेगा। ये बसें यमुनानगर से सीधे ब्रह्म सरोवर तक चलेंगी। फिलहाल महोत्सव की शुरुआत है, इसलिए रूट पर दो बसें रखी हैं। जो यमुनानगर बस स्टैंड पर सुबह नौ बजे काउंटर पर खड़ी कर दी जाएंगी। जिन्हें पर्याप्त यात्री होने पर रवाना किया जाएगा। अगले कुछ दिनों में गीता जयंती महोत्सव जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो उसी अनुसार रूट पर बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें