फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं को कपालमोचन लाने के लिए लगाईं चार जिलों की बसें

Sat, 25 Oct 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इस बार ऐतिहासिक तीर्थराज श्री कपालमोचन मेले का आयोजन एक से पांच नवंबर होगा। इसमें हर साल सात से आठ लाख श्रद्धालु मेले में पहुंचते हैं। खासकर पंजाब से। ऐसे में कपालमोचन मेले के लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। मेले में जाने वाले यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए अतिरिक्त स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। बकायदा बसों का रूट व स्टॉपेज का प्लान भी बनाया जा रहा है। यही नहीं श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर अन्य और बसों को भी इसमें लगाया जाएगा। इस बार कपालमोचन मेला एक नवंबर से शुरू होगा, जोकि पांच नवंबर तक चलेगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पंजाब की रहती है।
चूंकि मेले तक जाने के लिए ज्यादातर श्रद्धालु रोडवेज बस को ही चुनते हैं ऐसे में यात्रियों को दिक्कत न हो अलग से अतिरिक्त स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों की चलेंगी बसें कपालमोचन मेले के लिए यमुनानगर के अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र व कैथल जिलों की बसों की सर्विस इसमें रहेगी। करीब 200 से अधिक बसें पंजाब या अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को मेला स्थल तक ले जाने के लिए व्यवस्था होगी। इसके अलावा मेला स्थल वाले मार्ग पर पांच चेक पोस्ट भी बनाए जाएंगे। इसको लेकर यमुनानगर रोडवेज शेड्यूल को तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें